Bihar Board Exam 2022: दोस्तों अब बिहार बोर्ड के लगभग 3 लाख छात्रों की परीक्षा पर संकट आता दिखाई दे रहा है, एडमिट कार्ड जारी न होने के आसार दिख रहे है। इससे परीक्षा में देर होने की संभावनाएं है, बोर्ड की मानें तो प्रायोगिक परीक्षा के पहले प्रवेश पत्र जारी होगा। जानकारी के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह में प्रवेश पत्र जारी होना है। पढ़िए पूरी अपडेट्स निचे।
खबरों के मुताबिक, Bihar Board Exam 2022 बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 में स्कूल और कॉलेजों की गलती का खामियाजा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ सकता है। राज्यभर के 3244 स्कूल-कॉलेजों ने इंटर परीक्षा का फॉर्म तो भर दिया गया है, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है। अगर इन छात्रों का शुल्क जमा नहीं हुआ तो बिहार बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र जारी नहीं करेगा।
क्या है इस लेख में
BSEB Bihar Board 10th /12th Exam 2022
आपको बता दे की इसकी जानकारी बिहार बोर्ड ने सभी स्कूल-कॉलेजों को दे दी है। बिहार बोर्ड के बार-बार कहने के बाद भी अब तक शुल्क जमा नहीं हुआ है। इसलिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्र हित में अंतिम मौका 18 दिसंबर तक दिया है। अगर 18 दिसंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा नहीं किया गया तो छात्रों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा। ज्ञात हो कि इंटर परीक्षा एक फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगी। इससे पहले दस से 20 जनवरी तक इंटर की प्रायोगिक परीक्षा होगी।

बिहार बोर्ड द्वारा बनाये गए जिले और स्कूलों की संख्या
क्रम संख्या | जिले का नाम | सेंटरों की संख्या |
1. | अररिया | 56 |
2. | अरवल | 49 |
3. | औरंगाबाद | 104 |
4. | बांका | 82 |
5. | बेगूसराय | 86 |
6. | भागलपुर | 87 |
7. | भोजपुर | 121 |
8. | बक्सर | 74 |
9. | दरभंगा | 122 |
10. | पूर्वी चंपारण | 95 |
11. | गया | 158 |
12. | गोपालगंज | 88 |
13. | जमुई | 104 |
14. | जहानाबाद | 57 |
15. | कैमूर | 52 |
16. | कटिहार | 35 |
17. | खगड़िया | 61 |
18. | किशनगंज | 20 |
19. | लखीसराय | 58 |
20. | मधेपुरा | 95 |
21. | मधुबनी | 108 |
22. | मुंगेर | 52 |
23. | मुजफ्फरपुर | 129 |
24. | नालंदा | 119 |
25. | नवादा | 86 |
26. | पटना | 209 |
27. | पूर्णिया | 54 |
28. | रोहतास | 120 |
29. | सहरसा | 41 |
30. | समस्तीपुर | 105 |
31. | सारण | 162 |
32. | शेखपुरा | 28 |
33. | शिवहर | 10 |
34. | सीतामढ़ी | 61 |
35. | सीवान | 106 |
36. | सुपौल | 51 |
37. | वैशाली | 153 |
38. | पश्चिम चंपारण | 73 |
खबरों के अनुसार परीक्षा शुल्क और रजिस्ट्रेशन शुल्क का बकाया एक अरब 10 करोड़ 56 लाख रुपये माना जा रहा है। बता दे की जिन छात्रों ने अभी तक शुल्क जमा नहीं किया है, उन सभी का शुल्क मिलाकर एक अरब दस करोड़ 56 लाख 2820 रुपये हो रहा है। बिहार बोर्ड ने साफ़ तौर पर कहा है कि जब तक आवेदन शुल्क जमा नहीं होगा तबतक उन छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जायेगा।
यह भी पढ़े :- Bihar Board 10th /12th Exam Pattern | बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा पेपर पैटर्न 2022
Bihar Board 10th 12th Exam 2022
बोर्ड की मानें तो सबसे ज्यादा पटना जिले से 209 स्कूल-कॉलेज इसमें शामिल हैं, बात करें तो पटना से लगभग तीस हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं जमुई, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, नालंदा, रोहतास, सारण, सीवान, वैशाली, भोजपुर आदि जिलों में सौ से अधिक स्कूल-कॉलेज हैं, जहां के छात्रों का शुल्क जमा नहीं हुआ है। इसलिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्र हित में अंतिम मौका 18 दिसंबर तक दिया है।
महत्वपूर्ण लिंक्स
Download Admit Card 2022 | Click Here |
Official Website | Click Here |